प्रयागराज: प्रयागराज में जल्द आ सकती है बाढ़.. जबरदस्त तरीके से गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी.. प्रशासन हाई एलर्ट पर
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 16 सेंटीमीटर बढ़ा है।इसी अवधि में यमुना में 20 सेंटीमीटर वृद्धि हुई है। कानपुर बैराज से रविवार को 253000 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया था।आज सोमवार को 263000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन हाई अलर्ट पर है और प्रयागराज में जल्द ही बाढ़ आने की आशंका भी जताई जा रही है।