प्रयागराज: अपट्रॉन चौराहे पर सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्का जाम
मामला प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र के अपट्रान चौराहे का है,जहां पर सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा परिजनों को समझा बूझकर चक्का जाम खुलवाया गया,तथा सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,इस दौरान शिवकुटी क्षेत्र में भीषण जाम लगा रहा।