शाहनगर: घर में घुसा खतरनाक ब्लैक कोबरा, सर्प मित्र ने दिखाई बहादुरी!
शाहनगर क्षेत्र के रमगढ़ा निवासी सियाराम यादव के घर रविवार रात करीब 9 बजे एक ब्लैक कोबरा घुस आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प मित्र धीरेन्द्र सोनी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।