ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में बनी वाग्देवी की प्रतिमा धार की भोजशाला में स्थापित होगी, कलाकारों में खुशी
ग्वालियर के प्रभात राय स्टूडियो में करीब 15 साल पहले तैयार की गई बाग्देवी की प्रतिमा अपनी स्थापना के लिए अब तैयार है।हाल ही में हाईकोर्ट ने भोजशाला को मंदिर मानते हुए यहां पूजा की अनुमति दे दी है।करीब 15 साल पहले 2011 में आरएसएस के वरिष्ठ नेता नवल किशोर ने मूर्तिकार प्रभात राय से मां बाग्देवी की प्रतिमा बनाने को कहा था। यह प्रतिमा 300 किलो वजनी है।