मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे को सागर जिले के ग्राम जेरई स्थित ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया और परिसर में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मंच पर कन्या पूजन भी किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ला, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।