गम्हरिया: 16वीं वित्त आयोग की कार्ययोजना पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित
गम्हरिया में 16वीं वित्त आयोग की कार्ययोजना को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बीपीआरओ शुभम कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था में पंचायतों को पहले से अधिक राशि मिलेगी। इसमें 80 प्रतिशत राशि रखरखाव कार्यों और 20 प्रतिशत नई योजनाओं पर खर्च होगी। बेहतर प्रदर्शन और पारदर्शिता दिखाने वाली पंचायतों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है।