मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक की कार की टक्कर से हुई मौत, पुत्र हुआ घायल
भोगांव क्षेत्र के मेरापुर छदामी निवासी विक्कू लाल पुत्र दयाराम बीती बुधवार की शाम ट्रेन का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ब्रिजा कार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए विक्कू लाल को टक्कर मार दी जिससे विक्कू लाल की मौत हो गई। वहीं पास में खड़ा पुत्र भी घायल हो गया और कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गुरुवार की सुबह शव पोस्टमार्टम कराया गया है।