करछना: धरवारा तुरकहा गांव में निर्माणा धीन मकान के कालम बीम को दबंग व्यक्ति ने जेसीबी मशीन लगाकर किया क्षतिग्रस्त
करछना क्षेत्र के धरवारा तुरकहा गांव में भस्मा निवासी पवन पटेल अपने हिस्से की जमीन पर नए घर का निर्माण कार्य करा रहे थे । जिसका कालम भी ढलाई का काम पूरा हो गया था। लेकिन उक्त जमीन को हड़पने की नीयत से पड़ोस के दबंग किस्म के उमाशंकर काम को रोक रहा था। लेकिन पवन पटेल घर का निर्माण कार्य जारी रखा। मंगलवार रात दबंग ने जेसीबी मशीन से घर तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया