हाथरस: घर पर काम करते समय ग्राइंडर से एक व्यक्ति के हाथ की उंगली व पैर का अंगूठा कटा, बिगड़ी हालत में परिजन ने अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव एवरनपुर में घर पर काम करते समय एक व्यक्ति छोटे लाल पुत्र चिरंजीलाल की ग्राइंडर से हाथ की उंगली व पैर का अंगूठा कट गया। अचानक ग्राइंडर से व्यक्ति के हाथ की उंगली व पैर का अंगूठा कट जाने के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड मे डॉक्टरों ने उपचार किया है।