विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़े शब्दों में की निंदा मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के नवनियुक्त अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने अपना पदभार संभाला और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जतीपुरा स्थित मंदिर मुकुट मुखारविंद पहुंचकर श्री गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की।