लखीमपुर: एसपी कार्यालय के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती
लखीमपुर खीरी जिले के एसपी कार्यालय के बाहर आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब अंजली देवी ने अपने परिजनों पर जबरन घर ले जाने का आरोप लगाया। अंजली ने बताया कि उसका गांव नएका निवासी प्रेम कुमार के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसी के साथ जाने की वह इच्छा रखती है जहां पिता व रिश्तेदार उसे अपने साथ जबरन ले गए।