अमरोहा: गांव डिडौली में रोड पर चारपाई डालने को लेकर दबंगों ने पति-पत्नी और भतीजी पर लाठी-डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल
Amroha, Amroha | May 24, 2025 गांव डिडौली निवासी मदन पाल सिंह पुत्र समरपाल सिंह का परिवार रहता है। कल बीते शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे मदनपाल सिंह की बेटी उमा, उनका भाई अमित और अमित की पत्नी पारुल घर के बाहर सड़क पर चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले मुनेंद्र सिंह व हर्षित कुमार ने दो अन्य लोगों के साथ चारपाई पर बैठे लोगों पर लाठी डंडे सरियों से हमला कर दिया।