मुंगेर: उफनती गंगा पार कर मुंगेर शहर पहुंचे बाढ़ पीड़ित, मुंगेर किला क्षेत्र बना आशियाना
Munger, Munger | Aug 9, 2025 मुंगेर में गंगा में आए बाढ़ ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है । गंगा का जल स्तर अब हाइ फ्लड लाइन छूने की और अग्रसर है । दियारा इलाके में एका एक घुसे पानी ने लोगों को गांव छोड़ने को मजबूर कर दिया है ग्रामीण किसी तरह गांव से अपने सम्मानों को समेट, मवेशियों को ले परिवार के साथ नाव से उफनती गंगा को पार कर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंच रहे है।