पूर्व MLA रणधीर सिंह ने सोमवार शाम 4 बजे गोपीबांध गांव आकर BJP कार्यकर्ता सर्वेश वर्मा के पिता की आकस्मिक मौत होने पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। वहीं शोकाकुल परिजनों से अचानक घटी घटना की जानकारी लेकर, गहरी संवेदना जताते आर्थिक सहयोग भी किया और आगे भी सर्वेश वर्मा के हर सुख-दुख में खड़े रहने और हर संभव सहयोग का भरोसा सर्वेश की मां व पत्नी को दिया।