कांडी: सड़क पर टहल रहे किशोर को सांप ने डसा, दो अस्पतालों से रेफर होने के बाद सदर अस्पताल में इलाज जारी
Kandi, Garhwa | Jun 28, 2026 गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र से सर्पदंश का एक मामला सामने आया है, जहां राणाडीह गांव में सड़क पर टहल रहे एक सोलह वर्षीय किशोर को जहरीले सांप ने डस लिया। पीड़ित किशोर की पहचान सुदर्शन राम के बेटे मलयम कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल, उसका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। पूरी घटना शनिवार की देर शाम की है, जब मलयम कुमार अपने गांव की सड़क पर टहल रहा था। इसी