बहराइच: चन्द्रवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने व्यक्ति को मारी ठोकर, व्यक्ति की हुई मौत
गिलौला थाना क्षेत्र के चन्द्रवा गांव में दुकान के पास में अचानक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।