किशनगंज: माली/सैनी युवा अधिवेशन को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज किया गया
जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र के ग्राम किशनगंज, शोभागपुरा व चिनोद सहित आसपास के गांवों में नवयुवक मंडल की टीम ने समाज बंधुओं से जनसंपर्क किया। टीम ने 11 अप्रैल 2026, शनिवार को बारां में आयोजित होने वाले माली/सैनी युवा अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।