बांसवाड़ा: शहर की अलग-अलग मस्जिदों से मोहर्रम पर उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की थाप और हैरतअंगेज करतबों के साथ निकला भव्य जुलूस
शहर में शुक्रवार को मोहर्रम पर्व के अवसर पर विभिन्न मस्जिदों से पारंपरिक और भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरा शहर या हुसैन के नारों और अखाड़े के जांबाज पहलवानों के हैरतअंगेज करतबों का गवाह बना।मुख्य जुलूस राज तालाब थाना क्षेत्र के पृथ्वीगंज मस्जिद से अंजुमन इस्लामिया के सदर शोयब ख़ान की मौजूदगी में रवाना हुआ।