बेगूसराय: भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरहर महादेव चौक से शहीद स्थल तक निकाली तिरंगा यात्रा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी हुए शामिल
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए हरहर महादेव चौक से भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा के संयोजन में रविवार की शाम 5:00 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे. यह तिरंगा यात्रा हर हर महादेव चौक से निकलकर पटेल चौक, मुख्य बाजार होते हुए शहीद स्थल तक पहुँची.