काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर वसूली करने के आरोप में 21 लोगों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 10, 2025 वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर दर्शन कराने और प्रसाद-लॉकर के नाम पर मनमाने रुपए ठगने को लेकर वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है. पुलिस ने 21 दलाल और ठगों को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसकी जानकारी एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने मीडिया को दी. एसीपी ने बताया कि इसको लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा.