दनियावां पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव के घर से लापता हुई महिला को ब्रह्मस्थान के पास से बरामद कर लिया है। कुछ दिन पूर्व महिला के पति द्वारा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि महिला अपने प्रेमी के साथ पंजाब चली गई थी। जब पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी पर दवीश बढ़ाया तो महिला लौट गयी जिसे बरामद कर लिया गया है।