नरवर: माधव चौक पर हाथ ठेलों से जाम की स्थिति, पूर्व में हो चुकी एक व्यक्ति की मौत, प्रशासन मौन
शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल माधव चौक पर इन दिनों हाथ ठेलों और अव्यवस्थित अतिक्रमण के कारण गंभीर जाम की स्थिति बनी हुई है। दिनभर यहां वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। पूर्व में इसी अव्यवस्था के चलते एक व्यक्ति की जान भी जा चुक