लाडनूं: जुआ खेलते लोगों पर पुलिस ने दी अचानक दबिश, लाडनूं पुलिस ने हजारों रुपए के साथ 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
जुआ खेलते लोगों पर पुलिस ने अचानक दबिश देकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी शंभू दयाल ने जानकारी देते हो बताया कि आरोपियों के कब्जे से 81260 बरामद किए गए एवं एक वाहन को जप्त किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध कार्य करने वालों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।