लोहरदगा: लोहरदगा में 'उन्नति के पहिया' योजना के तहत 205 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं
उन्नति के पहिया" योजना के तहत 205 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण समारोह हुआ संपन्न। बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए "उन्नति के पहिया" योजना अंतर्गत सत्र 2024-25 के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार शाम 4:00 किया गया। इस कार्यक्रम में लोहरदगा नदिया क्लस्टर के विभिन्न विद्यालयों के 205 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।