लोहरदगा: लोहरदगा में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आईजी ने शिकायतें सुनीं, निदान के निर्देश दिए
लोहरदगा के नगर भवन में बुधवार को दोपहर12 बजे जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में आईजी असीम विक्रांत मिंज शामिल होकर लोहरदगा जिलेवासियों की शिकायतों को सुनने का काम किया। इस मौके पर जिलेवासियों के द्वारा ट्रैफिक समस्या, मुख्य मार्ग जाम, ड्राइविंग लाइसेंस, हत्या कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी, जमीन विवाद, पारिवारिक समस्या, थाने में