मोदीनगर में किन्नरों के चालक अहसान की हत्या के मामले में परिजनों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, 16 अक्टूबर को विश्वकर्मा कॉलोनी में चार गोली मारकर एहसान की हत्या कर दी थी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।