भोगांव: एलाऊ चौराहे के पास हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
एलाऊ क्षेत्र के एलाऊ चौराहे के हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक मोहिनी वाजपेई ने भगवान के चौबीस अवतारों की कथा के साथ-साथ समुद्र मंथन की बहुत ही रोचक एवं सारगर्भित कथा सुनाते हुए कहा कि यह संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है। यहां चौरासी लाख योनियों के रूप में भिन्न- भिन्न प्रकार के फूल खिले हुए हैं।