मुरैना नगर: बेटी से मिलकर लौट रहे रिटायर्ड BSF जवान की मानपुर के पास सड़क हादसे में मौत,पोस्टमार्टम से पहले शव गृह में रखी गईं बॉडी।
मुरैना जिले के सिहोनियाँ थाना क्षेत्र में मानपुर बस स्टॉप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुलेट बाइक सवार 55 वर्षीय ब्रजकिशोर निवासी सीतानगर, भिंड की मौत हो गई। रिटायर्ड बीएसएफ जवान ब्रजकिशोर मुरैना निवासी बेटी से मिलकर भिंड लौट रहे थे। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया गया है।