इंदौर: इंदौर में ई-रिक्शा में युवक-युवतियों ने की अश्लील हरकतें, राहगीर हुए शर्मसार, कार्रवाई की मांग
Indore, Indore | Jul 16, 2025 जानकारी के अनुसार एमआईजी क्षेत्र स्थित आस्था टॉकीज मेन रोड से गुजर रही एक ई-रिक्शा में सवार चार युवक-युवतियां सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें कर रहे थे कि वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालक और राहगीर असहज हो गए। लोगों ने वीडियो पुलिस अधिकारियों को भेजकर वाहन ट्रेस कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बुधवार शाम 7 बजे जानकारी मिली।