झांसी: बहू के दाह-संस्कार से लौटे ससुर को झांसी बरुआसागर रोड क्रॉस करते समय अज्ञात कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jun 6, 2025 झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी बहू का दाह संस्कार कर घर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में रोड क्रॉस करते समय अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें आनन फानन में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा गाड़ी कीतलाश की जा रही