अटरू: अटरू क्षेत्र में विद्युत वितरण टीम ने बकायादारों के ट्रांसफार्मर उतारे
Atru, Baran | Feb 19, 2025 जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा राजस्व वसूली के लिए निगम की ओर से श्री आशीष मथुरिया सहायक अभियन्ता अटरू-प्रथम की मौजूदगी में निमोदा, गंदौलिया, जिरौद, दिवाली, सहरोंद, मेरमा बोकड़ा में बकाया राशि वाले 7 कृषि उपभोक्ताओं पर कार्यवाही करते हुए उनके ट्रांसफार्मर उतारकर जप्त किये गये जिनकी बकाया राशी 12,50,602 रुपये है।कारवाई जारी रहेगी।