बरहट: मौसम का बदला मिजाज: जमुई समेत प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी
Barhat, Jamui | Apr 8, 2026 बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जमुई समेत प्रखंड क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा, गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक आई इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं 4 बजे तक हुई बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में कटाई के बाद पड़े गेहूं की फसल भीगने से नुकसान की आशंका है।