रामपुर: रविवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से पुलिस ने एक नाजायज़ तमंचे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Feb 16, 2025 रविवार को शाम 7 बजे प्रेसनोट के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी एक आरोपी को थाना सिविल लाईन क्षेत्र के रामपुर मुरादाबाद बाईपास स्थित आश्रम पद्धति कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्ज़े से एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा नाजायज बरामद किया गया है।