फुलवरिया: चंडीगढ़ से गांव आने के दौरान अधेड़ रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंता
श्रीपुर थाना क्षेत्र के गिदहा वार्ड संख्या 1 निवासी अधेड़ व्यक्ति चंडीगढ़ से गांव वापस के दौरान रास्ते में रहस्यमयढंग से लापता हो गए। घटना के बाद स्वजन में मायूसी हुई है। मामले को लेकर अधेड़ के पुत्र राजू कुमार ने बुधवार को श्रीपुर थाने में एक लिखित आवेदन देकर खोजबीन की गुहार भी लगाई है। लापता अधेड़ व्यक्ति उक्त गांव के रामदास राम बताए जाते हैं।