शेरघाटी: पैक्स चुनाव परिणाम घोषित, गोपालपुर से राहुल, चिताबकला से जितेंद्र और बार से सुबोध ने दर्ज की जीत।
शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र में आयोजित पैक्स चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना पूरी होने के बाद गोपालपुर पैक्स से राहुल कुमार, चिताबकला पैक्स से जितेंद्र कुमार तथा बार पैक्स से सुबोध कुमार को विजयी घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को फूल-मालाओं से लाद दिया और जमक