धौलपुर: कचरे के ढेर में मिला प्रीटर्म नवजात, पुलिस जांच में जुटी
शहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। ओडेला रोड स्थित आरएसी के सामने आबकारी थाने के पास कचरे के ढेर में एक प्रीटर्म नवजात (समय से पहले जन्मा बच्चा) मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर हेड कांस्टेबल रूप सिंह सहित कांस्टेबल चीकू सिंह और लायक सिंह ने स्थिति का