जलेसर: हाथरस जलेसर मार्ग पर गांव सिमराऊ के समीप दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में बेरनी चौकी पर तैनात सिपाही सहित 2 लोग हुए घायल
Jalesar, Etah | Jul 19, 2025 जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के जलेसर हाथरस मार्ग स्थित गांव सिमराऊ समीप शनिवार की शाम दो बाईकों की भीषण भिड़ंत हो गई,जिसमे जनपद हाथरस के गांव चमनपुरा निवासी व्यक्ति सहित बैरनी चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जलेसर अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने मुख्य आरक्षी की हालत गंभीर देख किया हायर सेंटर रेफर।