पन्ना: नैशनल हाईवे 39 बायपास पर ओवर स्पीड वाहनों पर यातायात थाना प्रभारी की कार्रवाई, 5 वाहन चालकों पर ₹5000 का लगाया जुर्माना
Panna, Panna | Jul 22, 2024 पन्ना: नेशनल हाईवे 39 बायपास मोड़ पर आज यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम लक्षकार के नेतृत्व में पुलिस ने ओवर स्पीड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह तथा एसडीओपी एसपी सिंह बघेल के मार्गदर्शन में की गई।