पन्ना: ई-अटेंडेंस के विरोध में पटवारियों का धरना, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Panna, Panna | Jul 22, 2024 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पटवारियों के लिए ई-अटेंडेंस और फोटो के साथ लोकेशन शेयर करने का नियम लागू किया गया है। इस आदेश के विरोध में पन्ना जिले के सैकड़ों पटवारी जिला मुख्यालय पन्ना के कलेक्ट्रेट भवन में धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।