पन्ना: मेढ़ बंधान का काम किए बिना ही सरपंच-सचिव और उपयंत्री पर राशि आहरण का आरोप, बिल्हा गांव के किसान ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन
Panna, Panna | Jul 22, 2024 पन्ना जिले के गुनौर तहसील के बिल्हा गाँव के किसान सुखवन्त किशोर द्विवेदी ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उनके मेढ़ बंधान कार्य के लिए स्वीकृत राशि का आहरण बिना काम किए ही कर लिया गया है। सुखवन्त ने बताया कि वर्ष 2023-24 में उन्हें मेढ़ बंधान कार्य के लिए स्वीकृति मिली थी, लेकिन आज तक जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ।