जगदीशपुर: भागलपुर पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा, 6 साल पहले मृत व्यक्ति पर दर्ज की FIR, कागजों पर किया 'जिंदा'
भागलपुर जिले की पीरपैंती थाना पुलिस का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिससे पूरे महकमे की फजीहत हो रही है। पुलिस ने बिना किसी स्थलीय सत्यापन के, आंख मूंदकर एक पक्ष के आवेदन पर अठनियां गांव के रहने वाले केवल यादव समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि 45 वर्षीय केवल यादव की मौत 6 साल पहले 10 अगस्त 2020 को ही हो चुकी है। साल 2026 में प