LOC को बनाया जाए इंटरनेशनल बॉर्डर: स्वीडिश राइटर इश्तियाक अहमद बोले- इससे बॉर्डर विवाद पर लगेगा विराम
वाराणसी आए स्वीडिश पॉलिटिकल राइटर प्रो. इश्तियाक अहमद ने भारत-पाक के विवाद को खत्म करने के लिए बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश LOC को ही इंटरनेशनल बॉर्डर मान लें। इससे दोनों देशों के बीच जारी जंग खत्म होगी। दोनों मुल्क शांति से अपने विकास के लिए काम कर पाएंगे। इससे बर्बाद पाकिस्तान का भविष्य बेहतर हो सकेगा।