जंसा थाना के हाथी मलिन बस्ती में गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला समेत चार झुलसे
वाराणसी। जंसा थाना के हाथी मलिन बस्ती में गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे महिला समेत चार लोग झुलस गए। सभी को मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में भर्ती कराया गया। राधिका देवी ने खाना बनाने के लिए रेगुलेटर आन किया। पाइप ढीला था। इसके चलते गैस का रिसाव हो रहा था।