भरथना: लखना में झारखंड के राज्यपाल ने स्व. रविशंकर शुक्ल को श्रद्धांजलि दी
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार दोपहर 12 बजे लखना पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. रविशंकर शुक्ल की त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे।