पनागर: बंजारी माता मोड़ पर सड़क हादसे में बदली खुशियां मातम में, लगुन कार्यक्रम में जा रहे तीन लोगों में से एक की मौत
पनागर क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बीती देर रात एनएच-30 स्थित बंजारी माता मोड़ के पास एक एक्टिवा (MP 20 ZR 8770) पर सवार होकर ग्राम मोहतरा से लगुन कार्यक्रम में शामिल होने पनागर जा रहे तीन लोग भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंच