अरवल: मुहर्रम पर खलीफाओ के द्वार रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव को सम्मान, उन्होंने दी शुभकामनाएं भाईचारे का दिया संदेश
Arwal, Arwal | Jun 26, 2026 मुहर्रम के पावन अवसर पर रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव को खलीफा समुदाय द्वारा सम्मान दिया गया। मौके पर उन्होंने स्नेहभरी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुहर्रम का मुकद्दस महीना हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने, सत्य के मार्ग पर चलने, सब्र, इंसाफ, सच्चाई और भाईचारे का संदेश देता है।