मुरैना नगर: अजनौधा गांव के पास स्पीड ब्रेकर बना हादसे का कारण, बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, ग्वालियर रेफर
मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के अजनौधा गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से 50 वर्षीय कमला लोधी गंभीर घायल हो गईं। वह बेटे के साथ बानमौर जा रही थीं।हादसे के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर आज ग्वालियर रेफर कर दिया गया।स्थानीय लोगों ने अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकरों पर सवाल उठाए हैं।