घोसी: गोडसर के पास नशे में धुत्त ऑटो चालक ने दो युवतियों को मारी टक्कर, हालत नाज़ुक
शराब के नशे में धुत्त एक ऑटो चालक ने जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के गोडसर के समीप साइकिल सवार दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर घायल हो गई घटना के बाद स्थानीय स्तर से इलाज के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल में ले जाया गया है जहां गंभीर हालत बनी हुई है घायलों में अहियासा गांव के निवासी 18 वर्षीय गुड़िया कुमारी एवं कोमल कुमारी है।