जालौन: जालौन उरई मुख्यमार्ग पर स्कूली बस खाई में गिरी, छात्र-छात्राओं ने मचाई चीख-पुकार, प्रशासन मौके पर
Jalaun, Jalaun | Jul 10, 2026 जालौन तहसील क्षेत्र के जालौन से उरई जाने वाले मुख्यमार्ग पर अचानक से जयपुरिया स्कूल की बस खाई में चली गई,खाई में बस जाने से छात्र छात्राओं में चीख पुकार मच गई,जहां स्कूली बच्चों को प्रशासन के द्वारा घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाया गया है,दिन शुक्रवार समय लगभग 3:30 मिनट पर यह घटना हुई है,जब स्कूली बस खाई में गई हैं।प्रशासन मौके पर पहुंचा जांच पड़ताल में जुटा।