चंदिया: "पक्का घर बना खुशियों की चाबी: चंदिया में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश"
Chandia, Umaria | Jun 30, 2026 चंदिया में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सोमवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 3 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में हितग्राही परिवारों ने अपने नव-निर्मित पक्के आवासों में विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश पूजन कर नए जीवन की शुरुआत की।इस अवसर पर परिवारों के चेहरों पर अपने सपनों के आशियाने की खुशी साफ नजर आई।